सवाई माधोपुर के गांव में आया भालू:गलियों में घूमता रहा, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

सवाई माधोपुर के गांवों में एक बार फिर जंगली-जानवरों का मूवमेंट बढ़ गया। गुरुवार देर रात को भी रणथम्भौर की बालेर रेंज के बाजौली गांव में भालू का मूवमेंट से लोग दहशत में आ गए। इस दौरान भालू गलियों में घूमता रहा। इधर, ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की भी मांग की है। शुक्रवार रात बाजोली गांव की बैरवा बस्ती में भालू के घुस आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक भालू की मौजूदगी से पूरे मोहल्ले में खलबली फैल गई। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। पिंजरा लगवाने की मांग गौरतलब है कि इलाके में पिछले कई दिनों से पेंथर का भी मूवमेंट बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि हिंसक वन्यजीवों की बढ़ती हलचल बेहद चिंताजनक है। इससे यहां अनहोनी की आशंका बनी हुई है‌‌। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल प्रभावी से पिंजरे लगाए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *