सवाई माधोपुर के पुराने शहर में लेपर्ड पिंजरे में कैद:वन विभाग ने जंगल में छोड़ा; भीड़ को रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बने लेपर्ड को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। शहर के 72 सीढ़ी, रामलीला मैदान, नीम चौकी और डूंगरपाड़ा जैसे इलाकों में घूमते दिखाई दे रहे लेपर्ड से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। सोमवार देर शाम वन विभाग की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फकीर मोहल्ले की पहाड़ी पर लगा पिंजरा वन विभाग ने पहले रामलीला मैदान क्षेत्र में पिंजरा लगाया था, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम ने नीम चौकी स्थित फकीर मोहल्ले की पहाड़ी पर पिंजरा लगाया। देर शाम लेपर्ड इसी पिंजरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। लेपर्ड को देखने उमड़ी भीड़ लेपर्ड के पिंजरे में कैद होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया। भीड़ अधिक होने के कारण वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ को पिंजरे से दूर हटाया गया। इसके बाद लेपर्ड को सुरक्षित रूप से नाका राजबाग ले जाया गया, जहां से उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से पुराने शहर के लोगों ने राहत महसूस की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *