राजस्थान में शीतलहर और कोहरे के बाद अब मावठ का दौर शुरू होगी। सीजन की पहली मावठ बुधवार को राजस्थान के कई इलाकों में देखने को मिल सकती है। जिसका असर सवाई माधोपुर में पर भी दिखाई देगा। सवाई माधोपुर मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते यहां तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए एक जनवरी से तीन जनवरी तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पारा डबल डिजिट में पहुंचा आपको बता दें कि सवाई माधोपुर में फिलहाल तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाई रहती है। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर चल रही है। सवाई माधोपुर में पिछले 48 घंटे से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में बना हुआ है। सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर में एक जनवरी से तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ने की संभावना है।


