सवाई माधोपुर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते यहां पर सुबह-सुबह सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। घने कोहरे के चलते यहां यहां पर विजिबिलिटी भी कम हुई है। यहां विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर तक रह गई।इससे पहले यहां मंगलवार रात को ओलावृष्टि और बारिश हुई थी। जिससे मौसम ने बदलाव देखने को मिला था। ओलावृष्टि के बाद सवाई माधोपुर में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है यहां न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज मौसम विभाग की ओर से यहां गुरुवार और शुक्रवार को कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। सवाई माधोपुर में आगामी एक दो सप्ताह तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।


