सवाई माधोपुर में अवैध बिजली कनेक्शनों पर हुई कार्रवाई:बिजली निगम के अधिकारी जाब्ते के साथ पहुंचे; ट्रांसफॉर्मर जब्त किए

बिजली चोरी और अवैध उपकरणों के खिलाफ बिजली निगम ने खंडार उपखंड क्षेत्र में रविवार को सख्त कार्रवाई की गई। AEN बिजली निगम खंडार कार्यालय को बालेर सब स्टेशन के बागोरा गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी और अवैध ट्रांसफॉर्मर संचालित होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर रविवार को बहरावंडा कला थाना पुलिस का जाब्ता लेकर विभागीय टीम ने मौके पर कार्रवाई की। ट्रांसफॉर्मर जब्त किए कार्रवाई के दौरान बागोरा गांव में दो सिंगल फेज अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। इसके साथ ही बकाया बिजली बिलों के चलते 8 से 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान संबंधित कनेक्शनों के मीटर और डोरियां उतारी गईं। मौके पर बिजली चोरी एवं अनियमितताओं को लेकर एक वीसीआर भी भरी गई। बोले- कार्रवाई जारी रहेगी बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह खंडार सब-डिवीजन क्षेत्र में भी बकाया राशि के कारण 5 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में बकाया बिजली बिलों वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बकाया नहीं चुकाने पर कनेक्शन काटने के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर उतारने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान नीरज चेतीवाल, कानाराम प्रजापत, भरतलाल मीणा, तकनीकी सहायक मानसिंह मीणा, प्रकाश मीणा, रामनरेश मीणा, दिनेश बेरवा, ऋषि राजपूत सहित अन्य फीडर इंचार्ज मौके पर मौजूद रहे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने और अवैध कनेक्शन से दूर रहने की अपील की है। इनपुट-हल्कू गुर्जर बालेसर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *