सवाई माधोपुर में आगामी दिनों में पड़ेगी तेज सर्दी:न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ सिंगल डिजिट में पहुंचा

सवाई माधोपुर में घने कोहरे का दौर जारी है। यहां कोहरे की वजह से धूप नहीं पा रही है। शनिवार को सवाई माधोपुर में पूरे दिन सूर्य देव बादलों से लुक्का छिप्पी खेलते रहे। यहां पिछले कुछ दिनों से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन दोपहर बाद ही हो रहे हैं। सवाई माधोपुर में धूप कम खिलने से लोगों को सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सवाई माधोपुर में पिछले सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 48 घंटों से तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो तीन दिन पड़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में अगले 2-3 दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। यहां इस दौरान शीतलहर का असर रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *