सवाई माधोपुर में गर्मी के तेवर हुए तल्ख़:सुबह से ही धूप में बनी तेजी, पारा 42 पर रहा स्थिर

सवाई माधोपुर में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। यहां अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। सवाई माधोपुर में पारा 42 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) राजस्थान के कई जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को सवाई माधोपुर को यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस माह सवाई माधोपुर में गर्मी और भी तेज देखने को मिलेगी और पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच सकता है। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। गुरुवार को मिलेगी गर्मी से राहत 10 अप्रैल ( गुरुवार) से गर्मी से राहत मिलने की संभावना 10 अप्रैल को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने केवल श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों के लिए ही येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *