सवाई माधोपुर में गर्मी दिखाने लगी तेवर:अलगे 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

सवाई माधोपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। यहां तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन‌‌ में तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है। वहीं सुबह शाम में सर्दी का एहसास बना‌ हुआ है। सोमवार सुबह यहां अच्छी धूप खिली हुई दिखाई दी। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की‌ गई। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा गया है। यहां अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में डबल अंतर बना हुआ है। आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 24 घंटे में राजस्थान के की शहरों में तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी।इस दौरान सवाई माधोपुर में मौसम ड्राई रहेगा। 27 फरवरी से राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे यहां आसमान में बादल छाए रहने‌ और बारिश की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *