सवाई माधोपुर में मावठ के बाद धुंध और कोहरे का दौर जारी। यहां शुक्रवार मावठ पड़ी थी। जिसके बाद से ही यहां कोहरा और धुंध छाया हुआ है। शनिवार को यहां दोपहर 12.00-1.00 बजे तक घना कोहरा और धुंध छाई रही। हालांकि दोपहर धूप आने के बाद कोहरे से निजात मिली। वहीं रविवार सुबह भी यहां कोहरा छाया रहा। इस दौरान यहां विजिबिलिटी 40-50 मीटर तक रही। सवाई माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया था। फिलहाल यहां रविवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में पारा पिछले कुछ दिनों से डबल डिजिट में ही बना हुआ है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग का यलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से रविवार को सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों और बारिश के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में जाने के आसार हैं।


