राजस्थान में सर्द हवाओं में शीतलहर का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिले शीतलहर का प्रकोप में हैं। जिससे सवाई माधोपुर में भी तेज ठंड देखा जा रहा है। सवाई माधोपुर में गुरुवार पूरी रात तेज ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं यहां शुक्रवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को विजिबिलिटी करीब 100-150 मीटर तक रही। यहां अल सुबह घना कोहरा छाया रहा। गुरूवार को सर्द हवाओं से पूरे दिन गलन बनी रही। हालांकि यहां गुरूवार सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन बीच बीच में सूरज बादलों में लुक्का छिप्पी खेलता रहा। गुरूवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार सुबह 7 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले दस दिन से पारा सिंगल डिजिट में ही बना हुआ है। कोहरे से घटी विजिबिलिटी घटी मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। तेज सर्दी से यहां धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा है। यहां सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते यहां सर्दी का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में सर्द हवाओं का दौर जारी है


