सवाई माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां बीते दिन ठंडी हवाएं चलती रही। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से तापमान स्थिर रहा।
सवाई माधोपुर में गुरुवार सुबह यहां कोहरा देखा गया था। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2 सप्ताह में पारा सिंगल डिजिट में बना रहा
वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सवाई माधोपुर में दिसंबर 2 सप्ताह में पारा सिंगल डिजिट में ही बना रहा था। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। ऐसे में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं से सवाई माधोपुर में तापमान स्थिर रहा। आज हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यहां आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। यहां मावठ पड़ने के फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


