महात्मा गांधी नरेगा योजना का नाम जी राम जी करने और योजना में किए गए परिवर्तनों को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सवाई माधोपुर के अंबेडकर सर्किल पर आज सांकेतिक अनशन कर विरोध प्रदर्शन जताया गया। विरोध प्रदर्शन में एआईसीसी सचिव दानिश अबरार, कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज, गंगापुर सिटी विधायक रामकेश, बामनवास विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा, जिला प्रमुख सुदामा देवी मीणा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव लईक अहमद, पूर्व आईएएस अधिकारी टीकाराम मीणा, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा शेरपुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा सरकार पर लोगों को भम्रित करने के आरोप लगाए जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से नरेगा बचाओ संग्राम अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर आज विरोध प्रदर्शन किया गया। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि नरेगा योजना में पहले केंद्र और राज्य सरकार का अनुपात 90:10 था। जिसे अब 60:40 कर दिया गया। राज्य सरकार के पास पैसा है नहीं तो ऐसे में इस योजना को बंद कर कुत्सित प्रयास किए जा रहे। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 29 जनवरी तक विभिन्न प्रकार से विरोध जताया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को एक प्रेसवार्ता की गई थी। वहीं आज रविवार को अनशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब आगामी दिनों में उपखंड और बूथ लेवल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ ही जन जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान एआईसीसी सचिव दानिश अबरार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा की तरह इस योजना को भी फैलकर 125 दिन काम की गारंटी का झुनझुना देना चाहती है। जबकि नरेगा में लोगों को औसत 40 दिन का ही काम मिल पा रहा है। ऐसे में भाजपा लोगों को भ्रमित कर इस योजना का खत्म करना चाहती है। जिसे कांग्रेस पार्टी की ओर से कतई बर्दाश्त नहीं जाएगा।


