सवाई माधोपुर में न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोतरी:धूप खिलने से सर्दी हुई कम, न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में पहुंचा

सवाई माधोपुर में अब सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। यहां पर दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को सर्दी कम महसूस होने लगी है। गुरुवार दोपहर को यहां अच्छी धूप खिली,वहीं शाम को फिर से ठंडी हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया। सवाई माधोपुर में अब सुबह शाम और रात को ही सर्दी पड़ रही है वही दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सवाई माधोपुर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से यहां लोगों को सर्दी से राहत मिली है। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार कल शनिवार से सवाई माधोपुर में शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलेगा। इस दौरान राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने संभावना है। मौसम विभाग ने भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हवा कमजोर होने और दिन में तेज धूप रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। फिलहाल यहां दिन में कोल्ड-डे जैसी स्थिति खत्म हो गई है। वहीं, सुबह-शाम की गलनभरी तेज सर्दी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *