सवाई माधोपुर में शुक्रवार को भी मौसम बदलाव दिखाई दिया। यहां सुबह सुबह सुबह फिर से हल्की धुंध और कोहरा देखा गया।
इस दौरान यहां ठंडी हवाएं भी चलती रही। शुक्रवार सुबह यहां अच्छी धूप खिली हुई दिखाई दी। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री की और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 7 दिन का मौसम का हाल
सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिन में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक विपरीत चक्रवती हवा का क्षेत्र बीते दिन से राजस्थान के ऊपर बना था। मौसम में बदलाव देखा गया है। जिसके चलते मंगलवार सवाई माधोपुर में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। जिसके बाद यहां एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार जिससे अब आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी


