सवाई माधोपुर के भूरी पहाड़ी की बालिकाओं ने इस साल जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का खिताब जीता। तेज बारिश से गांव में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात के बावजूद छात्राओं ने हार नहीं मानी और पानी भरे ग्राउंड में प्रैक्टिस जारी रखी। पिछले साल की हार बनी टर्निंग प्वाइंट गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल ठंडीराम मीणा ने बताया कि साल 2023 में छात्राओं को केवल 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। इसके कारण टीम केवल एक मैच जीत सकी और दूसरे में हार गई थी। यह हार ही इस साल जीत की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद साल 2024 में छात्राओं को एक महीने तक रोजाना सुबह-शाम एक-एक घंटे की प्रैक्टिस करवाई गई। प्रिंसिपल ने बताया कि प्रशिक्षण में स्कूल के PTI अनवर अहमद और रामजीलाल मीरोठा के साथ एसएमसी सदस्यों ने भी सहयोग किया। वहीं, ग्रामीणों और भामाशाहों ने वाहन व्यवस्था और आर्थिक मदद से छात्राओं का हौसला बढ़ाया। पंचायत समिति सदस्य नारंगी देवी, सरपंच जगमोहन मीणा और भामाशाह राजेंद्र कुमार मीणा ने विभिन्न रूपों में सहायता दी। बेटियों को नेशनल तक पहुंचाने की तैयारी फिलहाल ग्रामीणों की ओर से खो-खो टीम की निशा मीणा, मंजू मीणा, अन्तिम मीणा, प्रिया, सपना, सपना मीणा, गोलमा, पायल, किरण, अंजली एवं रेखा को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नि:शुल्क वाहन की गई व्यवस्था छात्राओं के उत्साह एवं प्रदर्शन को देखते हुए प्रिंसिपल ठंडी राम मीना ने ग्राम के भामाशाहों से सहयोग लेकर नि:शुल्क वाहन व्यवस्था की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य नारंगी देवी ने एक दिन के लिए वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई। वहीं जगमोहन सरपंच ने तीन दिन तक नि:शुल्क वाहन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ टीम की संपूर्ण व्यवस्था संभाली।


