सवाई माधोपुर में मौसम हुआ साफ:सुबह सुबह गलन और दिन में गर्मी का दौर जारी

सवाई माधोपुर में गुरुवार सुबह मौसम साफ दिखाई दिया। मौसम साफ होने से लोगों को धुंध और कोहरे राहत मिली। हालांकि यहां सुबह सुबह गलन महसूस हुई। फिलहाल यहां‌ दिन‌ में तेज धूप पड़ रही है। वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। यहां सुबह से शाम तक अच्छी धूप‌ देखी जा रही है। यहां धूप खिलने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं का दौर रहेगा जारी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी का दौर बना रहेगा। आगामी समय में तापमान गिरावट होने की संभावना है। वहीं सुबह‌ शाम में गलन बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *