सवाई माधोपुर में लोग आसमान के रोमांच से हुए रूबरू:स्टारगेजिंग नाइट में शनि और बृहस्पति ग्रह को नजदीक से देखा

सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में रविवार शाम को विज्ञान प्रेमियों और स्थानीय लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव देखने को मिला। Pie Matrix × Stellar Safari के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्टारगेजिंग नाइट में लोग आसमान के रहस्यों से रूबरू हुए। इस विशेष आयोजन में प्रसिद्ध खगोलविद मनीष लोगर और गणेश पाटीदार ने प्रतिभागियों को ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विशेष खगोलीय अवलोकन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रोफेशनल टेलीस्कोप के माध्यम से प्रतिभागियों ने शनि और बृहस्पति ग्रह को नजदीक से देखा। दूरबीन से ग्रहों को देखकर लोग रोमांचित नजर आए। खगोलविदों ने ग्रहों की संरचना, उनकी गति, वलयों और उपग्रहों के बारे में रोचक जानकारियां साझा कीं। स्टारगेजिंग नाइट की PHOTOS… खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए लगी कतारें स्टारगेजिंग नाइट को लेकर सवाई माधोपुरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर दूरबीन से आसमान देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों को खगोलीय घटनाओं का अवलोकन कराने के लिए दो अलग-अलग कतारें लगाई गईं। प्रतिभागी अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए उत्सुकता से आसमान की ओर निहारते नजर आए। कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रखा गया था, जिससे छात्र, युवा, पर्यटक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस वैज्ञानिक अनुभव का भरपूर आनंद लिया। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का उद्देश्य आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। ऐसे आयोजनों से लोग ब्रह्मांड, ग्रहों और तारों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जान पाते हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया और भी रोचक बनती है। यादगार बनी तारों भरी शाम तारों से सजे आसमान के नीचे शनि-बृहस्पति जैसे ग्रहों का नजदीक से अवलोकन करना सवाई माधोपुरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में खगोलविदों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें खगोल विज्ञान से जुड़े करियर विकल्पों की भी जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *