सवाई माधोपुर में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट:मकर संक्रांति तक कड़ाके की सर्दी की संभावना

सवाई माधोपुर में शीतलहर के कारण तेज सर्दी का दौर जारी है और रोजाना तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और साढ़े दस बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक सर्दी और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार को शीतलहर और कोहरे को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। सप्ताहभर में लगातार गिरता रहा तापमान रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, बुधवार को अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आंकड़ों से साफ है कि बीते दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आई है। मकर संक्रांति तक सर्दी जारी रहने के आसार मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में मकर संक्रांति तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। विभाग ने एक जनवरी से तीन जनवरी तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही सोमवार को शीतलहर और कोहरे को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *