सवाई माधोपुर में धीरे-धीरे सर्दी के तेवर अब ढीले पड़ने लगे हैं। यहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सवाई माधोपुर में दिन में तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। यहां अब सुबह शाम को लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। सवाई माधोपुर में शनिवार को पूरे दिन तेज धूप देखने को मिली। जिससे जनजीवन सामान्य नजर आया। वहीं शनिवार शाम को सूर्यास्त के साथ ही फिर से गलन बढ़ गई। यहां रविवार सुबह लोगों ने सर्दी महसूस की। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। जबकि रविवार सुबह यहां 7.00 बजे पारा 14 डिग्री पर बना रहा। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगामी समय में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ होने की संभावना है। मावठ पड़ने से सवाई माधोपुर में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


