सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम:दो दिवसीय समारोह के दौरान हैरिटेज वॉक सहित होगी कई प्रतियोगिताएं

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सवाई माधोपुर के 262 वें स्थापना दिवस को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, हैरिटेज वॉक सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह ने यह जानकारी दी। इसे लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम होंगे आयोजित पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह चारण ने बताया कि पर्यटन विभाग में जिला प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी सवाई माधोपुर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह स्थापना दिवस समारोह दो दिवसीय होगा। जिसमें पहले दिन 19 जनवरी को सुबह 9:00 बजे भगवान के त्रिनेत्र गणेश की महाआरती आयोजित होगी। जिसके बाद सुबह 10:00 बजे दशहरा मैदान में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। सुबह 10:30 बजे नगर परिषद में सवाई माधो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिसके बाद सुबह 11:00 बजे काला गोरा भैरव मंदिर से गलता मंदिर तक हैरिटेज वॉक आयोजित की जाएगी ।जिसमें सवाई माधोपुर के प्रमुख नागरिकों के साथ पर्यटक भी शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे काला गोरा भैरव मंदिर से राजबाग मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 11:00 बजे राजबाग मैदान में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा‌। शाम 6:00 बजे रंगीलो राजस्थान की थीम पर दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन 20 जनवरी को सुबह सुबह 9:00 बजे रन पर सवाई माधोपुर आयोजित की जाएगी। यह मैराथन दौड़ दशहरा मैदान से शुरू होकर सर्किट हाउस आलनपुर सर्किल होकर फिर से दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। सुबह 10:30 बजे दशहरा मैदान में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे काला गोरा भैरव मंदिर से गलता मंदिर तक हैरिटेज वॉक निकल जाएगी। दोपहर 1:00 बजे दशहरा मैदान में फुटबॉल मैत्री मैच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को 6:00 बजे बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *