सवारी बनकर आया युवक ऑटो लेकर हुआ फरार

जालंधर| शहर में वाहन चोरी का अलग-सा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठा और मौका मिलते ही चालक की नजरों के सामने से ऑटो लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित जसविंदर सिंह निवासी गांव आदरामन (मेहतपुर) ने बताया कि रविवार को वह दाना मंडी के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति सवारी बनकर आया। तभी दूसरा व्यक्ति भी बैठ गया। रास्ते में किसी काम से वह एक दुकान में गए। वापस आया तो ऑटो गायब था। उसने इधर-उधर तलाश की तो वही बुजुर्ग पैदल जाता मिला। पूछने पर बुजुर्ग ने बताया कि उनके साथ बैठा युवक उन्हें छोड़कर ऑटो लेकर फरार हो गया। केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *