सशिमं भंवरपुर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भास्कर न्यूज| भंवरपुर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में 12 जनवरी को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य संध्या भोई ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सप्तशक्ति संगम नारियों के सात गुण श्री, मेघा, कृति, स्मृति, वाक्, क्षमा और धृति पर अपना विचार मातृशक्ति के समक्ष रखा। कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों को भी समान अवसर, शिक्षा और सम्मान मिलेगा। सशिमं सचिव सरिता साहू ने कुटुंब प्रबोधन पर अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि कुटुंब प्रबोधन का वर्ग का उद्देश्य परिवार समाज व विश्व को एक सूत्र में बांधने का कार्य है। उन्होंने वर्तमान में संयुक्त परिवार के बिखराव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरातन सभ्यता व संस्कृति से सीख लेते हुए समस्त प्राणियों को अपने परिवार के समान समझने की आवश्यकता है। विद्यालय के बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और माताओं ने सप्तशक्ति का सुंदर झांकी प्रस्तुत कर अभिनय किया गया। इस मौके पर सरपंच लक्ष्मी साहू, पार्वती डडसेना, सत्यभामा, टिलो यादव सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *