ससुरालियों से तंग आकर व्यक्ति ने किया सुसाइड:बच्चों से मिलने से थे रोकते, साले पर केस दर्ज,15 वर्ष पहले हुई थी शादी

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने ससुराल पक्ष से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। पंखे से फंदा लगाकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक को फंदे से उतार तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मरने वाले युवक की पहचान 36 वर्षीय मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप चेत सिंह नगर गली नंबर 3 का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने मनदीप के साले रणजीत सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी से चल रहा था अदालत में तलाक का केस पुलिस को जानकारी देते हुए मनदीप की बहन कंवलजीत कौर ने कहा कि उसके भाई कपड़ों का काम करता था। वह पत्नी रुपिंदर कौर के साथ तलाक का केस अदालत में चल रहा था। इस दौरान उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। मनदीप अपने ससुराल जाकर कई बार बच्चों से मिलना चाहता था लेकिन उसके ससुराल वाले बच्चों से मिलने नहीं देते थे। वह अक्सर मंदीप को धमकियां देते थे। उससे मारपीट की जाती और घर से बाहर निकाल दिया जाता था। इन सब घटनाओं से परेशान होकर मनदीप सिंह ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मनदीप अपनी पत्नी और बच्चों को अपने साथ रखने को भी तैयार था लेकिन उसके ससुराल में उसका साला रणजीत उससे बदतमीजी करता था। इन्हीं कारणों के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले की जांच ASI ओंकार सिंह कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *