ससुर ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की:होशियारपुर में विरोध करने पर बहू को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर के मुकेरियां के एक गांव में ससुर ने अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की है। पीड़िता का पति जर्मनी में रहता है। दो साल पहले सास की मृत्यु के बाद से वह अपने ससुर विक्रम सिंह के साथ अकेली रहती थी। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह तीन साल पहले हुआ था। सास की मृत्यु के बाद से ससुर उस पर गलत नजर रखने लगे। पहले भी कई बार अश्लील हरकतें की, लेकिन गृहस्थ जीवन बचाने के लिए वह चुप रही। कुछ दिन पहले शराब के नशे में धुत ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता किसी तरह ससुर के चंगुल से भागी। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। मायके वालों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता और उसकी मां ने दसूहा पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दसूहा थाना के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *