सहकारिता पदाधिकारी ने किया दुग्दा उत्तरी पैक्स का निरीक्षण

दुग्दा | बोकारो जिला सहकारिता पदाधिकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा उत्तरी पैक्स का निरीक्षण किया तथा हर तरह की जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रोकड़ पंजी का भी निरीक्षण व अवलोकन किया। इस दौरान पैक्स में जमाबंदियों एवं ऋणधारकों के साथ बैठक भी की।‌ बोकारो जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया ने कहा कि सहकारी बैंक लोगों को सबसे सस्ता और सुलभ ऋण देती है। इसके बावजूद भी कई ऋणधारकों द्वारा ऋण चुकता नहीं किया जा रहा है। वसूली वितरण में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के अनुपात में कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वसूली वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोन कर्ताओं को जल्द से जल्द लोन चुकता करने का आदेश दिया। साथ ही कहा सेविंग, चालू खाता एवं फिक्स डिपोजिट कर्ता अपने मूल कागजात का छायाप्रति पैक्स में जमा करें। जांचोपरांत राशि की भुगतान किया जाएगा। साथ ही बताया कि पूर्व की भांति जिला सहकारिता विभाग की देखरेख में पैक्स का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा। मौके पर सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण पदाधिकारी संजय कुमार, तेनुघाट के सहायक निबंधक उपेंद्र यादव, जितेंद्र मिंज आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *