केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल प्रवास के दौरान एमपी में सहकारिता के माध्यम से पेट्रोल पंप संचालन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही कटनी में जन औषधि केंद्र के लिए ड्रग लाइसेंस देने और मंडला में कोदो कुटकी के ग्रेडिंग प्लांट की स्थापना के लिए 60 लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में 13 अप्रेल को होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गोपालकों का भी सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने की है। रवीन्द्र भवन में 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एवं जन सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन न केवल सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि आने वाले समय की दिशा और दशा तय करने का भी माध्यम बनेगा। राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों) के व्यवसाय विविधीकरण के अंतर्गत हुए प्रयासों की लघु फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी। सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम


