सहकारी आंदोलन की यात्रा पर सहकार गैलेरी की शुरुआत

जयपुर| राजस्थान में सहकारिता की शुरुआत से लेकर आज की उपलब्धियों तक पूरी कहानी अब एक ही जगह देखने को मिलेगी। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने गुरुवार को राइसेम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत बनाई गई ‘सहकार गैलेरी’ का उद्घाटन किया। फीता काटकर गैलेरी देखने के बाद सहकारिता मंत्री दक ने इसे “प्रेरणा से भरी सहकारिता की जीवंत यात्रा बताया। एनसीसीएफ के सहयोग से बनी यह गैलेरी राजस्थानी संस्कृति की थीम पर तैयार की गई है। यहां क्लिपबोर्ड्स, विनायल प्रिंट, फोटो फ्रेम्स, एक्रेलिक शीट्स और डिजिटल स्क्रीन के जरिये जानकारी को आकर्षक रूप में सजाया गया है। आगंतुकों को सहकारिता की समझ आसान भाषा और रोचक तरीके से मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *