सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनेंगे रामकिशुन, मनोनयन की प्रक्रिया शुरू:उपाध्यक्ष के लिए जगदीश साहू का नाम तय, संयुक्त पंजीयक ने मंगाए दस्तावेज

प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के करीब दो सालों बाद जिला सहकारी एवं केंद्रीय बैंक सरगुजा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मनोनयन की तैयारी है। अध्यक्ष पद पर रामकिशुन सिंह व उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश साहू के मनोनयन के लिए छत्तीसगढ़ के संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर ने जानकारी मंगाई है। लंबे समय से सरगुजा सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कई वर्षों से नहीं कराया गया है। सरगुजा सहकारी बैंक के मनोनीत अध्यक्ष रामदेव राम को वर्ष 2023 में प्रदेश में सरकार बदलने के बाद हटा दिया गया था। दो वर्षों से सहकारी बैंक के अध्यक्ष का मनोनयन या निर्वाचन नहीं होने के कारण सरगुजा कलेक्टर सरकारी बैंक के प्राधिकृत अधिकारी मनोनीत किए गए थे। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मनोनयन के बाद सहकारी बैंक के अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। सहकारी बैंक में हुए कई सुधार
पिछले दो वर्षों में सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के प्राधिकृत अधिकारी रहने के दौरान सहकारी बैंक की प्रणाली में कई सुधार हुए हैं। जांच में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। फर्जी केसीसी लोन के मामले सामने आए हैं। सहकारी बैंक की पांच जिलों में 31 शाखाएं हैं। इसके साथ ही 150 से अधिक सहकारी समितियां हैं। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने ग्राहकों के लिए प्रिंटेड पासबुक की व्यवस्था उपलब्ध कराई है, जो पहले नहीं थी। दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मौका
सरकारी बैंक के अध्यक्ष बनाए जा रहे रामकिशुन सिंह अविभाजित सरगुजा के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ ट्राइबल कमीशन के मेंबर भी रहे हैं। वहीं जगदीश साहू पूर्व में कोरिया के मंडी अध्यक्ष रहे हैं। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। दो दशक में दो बाहर हुए चुनाव
वर्ष 2008 में तत्कालीन रमन सरकार के कार्यकाल में सहकारी बैंक का चुनाव कराया गया था। राजाराम भगत सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। वे वर्ष 2018 तक अध्यक्ष थे। वर्ष 2018 में सरकार बदलने के बाद राजाराम भगत को हटा दिया गया एवं रामदेव राम को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाद में सहकारी बैंक के अध्यक्ष का चुनाव कराया गया, जिसमें रामदेव राम अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें वर्ष 2023 में सरकार बदलने के बाद हटा दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *