सहभागिता से संगठन होगा मजबूत

भिंड| किसी संगठन की सफलता उसके सदस्यों के समर्पण और एकजुटता में हैं। इसलिए हम सभी को अपने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। मप्र राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में यह बात सुरेश चंद्र बादल प्रदेश महामंत्री सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने कही। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सत्यनारायण सोनी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि 3 और 4 जनवरी 2026 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला दतिया में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि संगठन के किसी भी आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्थिक संसाधन आवश्यक होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *