झुंझुनूं | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा विभाग परीक्षा-2025 में 10 विषयों की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। इसमें जूलॉजी, म्यूजिक (वोकल), संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस तथा ईएएफएम विषय की मॉडल उतर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी हुई है। परीक्षा 11 से 16 दिसंबर तक हुई थी। किसी को इन मॉडल उतर कुंजी पर आपत्ति होने प्रत्येक प्रश्न के 100 रुपए के निर्धारित शुल्क के साथ 10 से 12 जनवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी आयोग की ईमेल या फोन से संपर्क कर सकते हैं।


