सहायक प्रबंधक के तीसरे लॉकर में भी निकली ज्वेलरी:EOW की जांच में अब तक कुल 20 लाख की ज्वेलरी मिली, संपत्तियों का एसेस्मेंट जारी

EOW उज्जैन ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के रिटायर्ड सहायक प्रबंधक अनिल सुहाने के घर पर छापा मारा था। वसंत विहार स्थित घर पर छापे में करोड़ों की संपत्ति का पता लगा था। छापे के बाद सोमवार को EOW की टीम ने सुहाने का तीसरा लॉकर खुलवाया। इसमें 10 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी निकली है। तीन लॉकर से अब तक 20 लाख की ज्वेलरी मिल चुकी है। EOW एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के रिटायर्ड सहायक प्रबंधक अनिल सुहाने के पास से 2500 फीट का चार मंजिला मकान, जिस घर में छापा पड़ा वो करीब 1500 स्क्वेअर फीट का मकान सहित उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लाट, तीन गाड़ी, 8 लाख कैश और बैंक में तीन लॉकर भी मिले थे। टीम ने सहकारी बैंक की भरतपुरी शाखा के दो लॉकर शनिवार को खुलवाए थे। जिसमें से 10 लाख की ज्वेलरी मिली थी। एक लॉकर की चाबी नहीं होने के चलते सोमवार को खोला गया। तीसरे लॉकर में भी सोने की ज्वेलरी निकली है। जिसकी कीमत भी करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। एसपी दिलीप सोनी ने बताया की अभी और दस्तावेजों की जांच बाकी है। संपत्तियों का पूरा एसेस्मेंट किया जा रहा है। मामले से संबंधित ये खबर भी पढ़ें… रिटायर्ड बैंक अफसर के यहां 6 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली​​​​​​​ उज्जैन में रिटायर्ड बैंक अफसर के यहां आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छापा मारा। टीम को करीब 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। रिटायर्ड अफसर के यहां 8 लाख कैश और अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद शनिवार करीब 12 बजे ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यों की टीम कार्रवाई करने बंसत विहार स्थित घर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *