रतलाम | नगर निगम ने सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण शर्मा को भी त्रिवेणी मेले की दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी और रसीद के लिए पैसे मांगने के मामले में आरोप पत्र जारी कर दिया है। इसके बदले निरीक्षक को विस्तृत जवाब देना है। उसका परीक्षण कर नगर निगम आगे की कार्रवाई करेगा। कमिश्नर हिमांशु भट्ट सस्पेंड किए गए राजस्व अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा को भी आरोप-पत्र जारी कर चुके हैं। लगभग एक माह पहले त्रिवेणी मेले के दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक द्वारा ऊंची कीमतों पर दुकानें आवंटित की और रसीद देने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। इसके बाद कमिश्नर ने सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल से जांच करवाई थी। उसके आधार पर कार्रवाई चल रही है। भट्ट के अनुसार उनका पक्ष आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।


