स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया- 2023 को समाप्त करने का फैसला लिया है। भर्ती प्रक्रिया में आई दिक्कतों और कानूनी बाधाओं के कारण यह फैसला लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4 मई 2023 को सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। ऐसे में व्यापम ने 1 जुलाई 2023 को परीक्षा का परिणाम जारी किया। जो एक साल तक मान्य था। भर्ती के दौरान बी.एड. डिग्री वाले अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक चयन प्रक्रिया से बाहर रखने को लेकर न तो सर्वोच्च न्यायालय और न ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कोई आदेश दिया था। सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति चार चरणों में की गई थी। विभाग ने कटऑफ में आए अभ्यर्थियों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की थी। उच्च न्यायालय का आदेश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने याचिका पर 2 अप्रैल 2024 को आदेश दिया कि बी.एड. डिग्री वाले अभ्यर्थी सहायक शिक्षक पद के लिए पात्र नहीं होंगे। इस आदेश तक विभाग 5301 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति कर चुका था, जिनमें 2621 बी.एड. डिग्रीधारी थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती के अगले चरण को रोक दिया गया। सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणाम की वैधता 1 जुलाई 2024 को खत्म हो गई, जिससे आगे भर्ती करना संभव नहीं रहा। चयन सूची की वैधता बढ़ाई गई स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर हाईकोर्ट के फैसले के पालन में 2621 पदों की चयन सूची की वैधता 1 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मार्च-अप्रैल 2025 में भर्ती का पांचवां चरण किया गया। इसमें सेवा से हटाए गए 2621 अभ्यर्थियों के स्थान पर 2615 डी.एड. डिग्री वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। पांचवें चरण की कटऑफ रैंक पांचवें चरण में श्रेणीवार कटऑफ रैंक इस प्रकार रही— दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति पांचवें चरण में शामिल 2615 अभ्यर्थियों में से 1316 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित नहीं हुए या अपात्र पाए गए। बाकी 1299 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। भर्ती प्रक्रिया समाप्त करने का फैसला सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणाम की बढ़ाई गई वैधता 1 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। छठवें चरण की मांग कर रहे अभ्यर्थी मेरिट सूची में काफी नीचे हैं, इसलिए उन्हें नियुक्ति का मौका नहीं मिल सका। विभाग का पक्ष विभाग का कहना है कि सभी श्रेणियों में कटऑफ रैंक पहले ही काफी नीचे जा चुकी है। भर्ती विज्ञापन को जारी हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं और इस दौरान कई नए योग्य अभ्यर्थी नई शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।


