सूरजपुर | कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के िलए पूर्व में विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन ई-भर्ती पोर्टल https:aww.e-bharti .in में संबंधित ग्राम पंचायत का नाम तकनीकी कारणों से जुड़ नहीं पाने के कारण आवेदन की निर्धारित तिथि समाप्त हो गई थी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्राम पंचायत के ग्राम और पारे, टोले में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से नीचे दर्शाये शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 6 से 20 मार्च तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने के लिए नवीन पोर्टल https:aww.e-bharti .in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा।


