धमतरी| एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। इनमें आंगनबाड़ी केन्द्र बिरनासिल्ली कमारपारा, बनबगौद लट्टीडेरा, डोकाल चंदनपुर, कल्लेमेटा, कुकरेल बांसपारा, भाठखार, माकरदोना, संबलपुर कमारपारा, फरसियां कमारपारा और गोंदलानाला सेलबाहरा शामिल है। इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में 2 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।


