सहारनपुर में बारातियों ने दूल्हे की गर्लफ्रेंड को जमकर पीटा:कपड़े फाड़ दिए; बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब शादी कर रहा है

सहारनपुर में हो रही एक शादी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक लड़की खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने लगी। वह अपने कथित प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची थी। हंगामा बढ़ता देख बारातियों ने युवती को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। कपड़े भी फोड़ दिए। महिला ने कहा- प्रेमी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, अब वो शादी कर रहा है। मैं उसको किसी ओर का होने नहीं दूंगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पीड़िता ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शादी रुकवा दी गई है। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला मंडप में हाइवोल्टेज ड्रामा
थाना तीतरों क्षेत्र से रामपुर मनिहारान के गांव खटकाहेड़ी में सुनील की बारात सोमवार को आई थी। शाम 6 बजे कथित प्रेमिका पूनम (32) को जानकारी मिली कि सुनील शादी कर रहा है। वह एक अन्य महिला सोनू शर्मा के साथ बारात में आ गई। पूनम ने शादी के मंडप में हंगामा कर दिया। उसने दुल्हन और उसके परिजनों को सच्चाई बताई। इस दौरान मंडप में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। जिससे बारातियों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। 40–50 लोगों ने मिलकर किया हमला
प्रेमिका पूनम का आरोप है कि दूल्हे सुनील और बारात में मौजूद 40–50 लोगों ने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। मेरे कपड़े फाड़ डाले। मुझे न्यूड करके भी पीटा है। मुझे गंभीर चोटें आईं। हमलावरों की मंशा जान से मारने की थी। इसी दौरान जब पूनम को बचाने सोनू शर्मा पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सोनू शर्मा पर हुए हमले में उनकी जेब से 16 हजार रुपए लूट लिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। शादी रोकी गई, मुकदमा दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को थाने ले जाया गया। फिलहाल शादी को रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पूनम व सोनू शर्मा का मेडिकल कराया गया। प्रेमिका ने कहा- मेरा दूल्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध है। बीच में विवाद हो गया था। इसको लेकर सुनील के खिलाफ थाना गंगोह में पहले से मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी यह शादी कर रहा था। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब खूद शादी कर रहा है। मैं ये शादी नहीं होने दूंगी। ——————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी 112 के कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दी:आखिरी VIDEO में बोला- जब मैं मरूंगा तो हंसते हुए; जीते जी मैं रोया बहुत हूं कानपुर में मंगलवार को एक कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह यूपी 112 में तैनात था। उम्र 30 साल थी। साथी पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा। कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ आवास में रहता था। 26 नवंबर को पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। परिवार को सूचना दी गई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *