सहारनपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेन रहेंगी रद:साहनेवाल-अमृतसर रेलखंड पर लिया जायेगा मेगा ब्लॉक, एक से 10 जनवरी तक सेवा पर पड़ेगा असर

फिरोजपुर रेल मंडल के साहनेवाल-अमृतसर रेलखंड में एक जनवरी से 10 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सहारनपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेन रद रहेगी। इसके अतिरिक्त, कोहरे के चलते पहले से ही 22 ट्रेनों का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किया जा चुका है। इन निरस्त ट्रेनों से यात्रियों की परेशानियां बढ़ेंगी और शेष ट्रेनों पर भारी दबाव रहेगा। ब्लॉक के दौरान रद्द हुई ट्रेनों से दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों परेशानी उठानी पड़ेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच करें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं। ये ट्रेन रहेंगी रद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *