सांखला माली संस्थान के अध्यक्ष बने सांवलाराम:सचिव मीठालाल व कोषाध्यक्ष भवरलाल नियुक्त, बैठक में विकास व एकता पर हुई चर्चा

कजालोर के रूप नगर स्थित एक निजी स्थान पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे माली समाज के सांखला गौत्र की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार और सामाजिक व शैक्षणिक विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सांखला माली सेवा संस्थान के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया और संस्थान को पंजीकृत कराने पर सभी समाजजनों ने सहमति जताई। इसके पश्चात कार्यकारिणी का गठन कर 21 सदस्यों को नियुक्त किया। जिसके बाद सांवलाराम सांखला को सर्वसम्मति से संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भवरलाल, उपाध्यक्ष देवाराम,सचिव मीठालाल, सह सचिव छगनलाल,कोषाध्यक्ष भवरलाल,सह कोषाध्यक्ष मंगलाराम, सगठन मंत्री सोनाराम, सह. सगठन मंत्री प्रकाश, प्रचार मंत्री रतनलाल, सह.प्रचार मंत्री मोटाराम,मीडिया प्रभारी भरत सांखला व सदस्य के पद पर पेकाराम,मोहनलाल,शंकरलाल,गजाराम,मंगलाराम, दिनेश कुमार,देवाराम,मोहन लाल,खीमाराम,प्रवीण व हंजारीमल को नियुक्त किया। बैठक में समाज को संगठित रखने, भविष्य में शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। उसके बाद बैठक में कार्यकारिणी में सांखला गौत्र के शादीशुदा युवक कमेटी में सदस्य बनाने और इसके लिए सदस्यता शुल्क 2100 रुपए तय किए। इसके साथ सभी के सहयोग से सांखला गौत्र के लिए जमीन लेने व कुल देवता के मंदिर बनाने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में माली समाज सांखला गौत्र के लोग उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *