गढ़वा|भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी । मौके पर मुख्य अतिथि जिला मीडिया रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।


