सांगली में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर पति फरार, वजह- घरेलू विवाद

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को सुबह 5 बजे गुरूर ब्लॉक के ग्राम सांगली में घरेलू विवाद के बाद सनकी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। देर शाम तक पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल धमतरी से मर्ग डायरी आने व सूचना मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई। आरोपी पति केवल साहू (39 वर्ष) और उनकी पत्नी ईश्वरी बाई साहू (35 वर्ष) के बीच मामूली बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को सुबह भी विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद दो बच्चों ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी का भाई जब घटनास्थल पर पहुंचा तो केवल साहू कुल्हाड़ी पकड़ा था और घर से निकल रहा था। इस दौरान ईश्वरी बाई की सांसें चल रही थी। तत्काल परिजनों ने ईश्वरी बाई को जिला अस्पताल धमतरी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच व परिजनों के अनुसार यह तथ्य सामने आया है कि दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता आ रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद ही वह वास्तविक कारण बताएगा कि अपनी पत्नी की हत्या क्यों किया है। कुल्हाड़ी को भी आरोपी अपने साथ ले गया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। गुरूर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *