सांगानेर एलिवेटेड:30 माह में काम पूरा होगा, 1 लाख वाहन 9 मिनट में पूरा करेंगे 4.5 किमी सफर, 21 मिनट बचेंगे

करीब एक साल से प्रस्तावित सांगानेर एलिवेटेड का काम अब जल्द शुरू होने वाला है। नई टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और इस महीने जेडीए वर्कऑर्डर जारी कर देगा। धरातल पर काम होली बाद शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले यहां सड़क चौड़ाई की जद में आ रहे करीब 125 से अधिक स्ट्रक्चर (मकान-दुकान) का डिमार्केशन कर ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाएंगे। इसमें सांगासेतू पुलिया के आगे से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक के निर्माण जद में आएंगे। एलिवेटेड सांगानेर टोंक रोड स्थित पुलिया के आगे से शुरू होगी और चौरड़िया पेट्रोल पंप पर जाकर दो हिस्सों में बंट जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 30 महीने रखी गई है। 4 लेन चौड़ी होगी एलिवेटेड
एलिवेटेड 4 लेन चौड़ी होगी। पेट्रोल पंप के पास एलिवेटेड दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगी। मालपुरा गेट की तरफ वाहन उतरने के लिए रैम्प बनेगा। प्रोजेक्ट में मुख्य रैंप होंगे ताकि नीचे के स्थानीय मार्गों से कनेक्टिविटी बनी रही। इस प्रोजेक्ट के लिए सड़क को 60-70 फीट से बढ़ाकर लगभग 100 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस रूट पर वर्तमान में ट्रैफिक मूवमेंट ज्यादा 240 करोड़ रुपए के करीब खर्च होंगे इस प्रोजेक्ट में। एलिवेटेड बनने के बाद ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, आने-जाने में 8 से 9 मिनट ही लगेंगे। प्रोजेक्ट में अब तक घोषणा: राज्य सरकार ने पिछले साल बजट में इसकी घोषणा की थी। 4.5 किमी लंबी एलिवेटेड 4-लेन रहेगी। इसमें दो-दो लेन आने-जाने के लिए होंगी। रूट: सांगानेर थाने से शुरू होकर यह चौरड़िया पेट्रोल पंप और मालपुरा गेट तक जाएगी। पेट्रोल पंप के पास यह दो हिस्सों में बंटेगी, जिसमें एक हिस्सा मालपुरा गेट की ओर और दूसरा हिस्सा न्यू सांगानेर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज से पहले उतरेगा। फिलहाल टेंडर रेट में नेगोशिएशन किया जा रहा है। इसी कमेटी में फैसला होते ही जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। इन पॉइंट्स पर मिलेगी राहत 1. सांगानेर थाने से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक 1.8 किमी दूरी में सांगा सेतु पुलिया, सलीम कागजी मार्ग और सांगानेर स्टेडियम मार्ग पर जाम रहता है। 2. डिग्गी मालपुरा रोड पर मानसरोवर और सांगानेर थाने से आने-जाने वाले वाहनों का रिंग रोड और मेगा हाईवे से कनेक्ट होने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट होता है। यहां से रोजाना औसत डेढ़ से 2 लाख वाहन निकलते हैं। 3. चौरड़िया पेट्रोल पंप की तरफ से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन तक 7 जगह ट्रैफिक जाम रहता है। एलिवेटेड को सांगानेर थाना वाया चौरड़िया पेट्रोल पंप तिराहा से मालपुरा गेट, सवाई माधोपुर रेलवे लाइन तक बनने से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *