सांचौर में ऑपरेशन ‘धरकरभर’ की बड़ी कामयाबी:5 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 पुलिस की टीम रहीं शामिल

जोधपुर रेंज में चल रहे मिशन मदमर्दन के तहत सांचौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आज 19 अप्रैल को विशेष अभियान ऑपरेशन धरकरभर के दौरान 5 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कार्बले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में थाना अधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि कालुपुरा के जगदीश (40) और जीवणाराम (32), सांकड के ललित कुमार (22) और कृष्ण कुमार (26), तथा लाछीवाड़ के विकास (20) शामिल हैं। सभी को BNSS एक्ट 2023 की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक यादव ने टीम की सराहना की है। जिले में अवैध मादक पदार्थों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *