सांडेराव .तखतगढ़ .बेड़ा:बांध से 4 में से 2 पाण देने के बाद उभर आए चट्‌टानों के सिरे

सुमेरपुर | समुद्र में अनगिनत टापुओं का अहसास देने वाली यह तस्वीर जवाई बांध की है। बेड़ा नदी जहां से जवाई में मिलती है, यह नजारा वहां का है। इसमें जवाई बांध का फैलाव सहित बेड़ा नदी, जलमग्न भद्रेश्वर महादेव मंदिर और देवगिरी माताजी पहाड़ी नजर आ रहे हैं। बांध का गुरुवार शाम तक गेज 49.70 फीट था। इसमें अभी 4670 एमसीएफटी पानी है। -फोटो लक्ष्मण पारंगी नाणा .बिसलपुर .पालड़ी जोड़ तीसरी पाण के लिए बैठक आज : जल संसाधन विभाग के एईएन अक्षय कुमावत ने बताया कि जेईएन अशोक पुनिया ने बताया कि तीसरी पाण के लिए नहर खोलने का दिन तय करने के लिए शुक्रवार सवेरे भैरूचौक स्थित कार्यालय में जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक होगी। निर्धारित 4 में से 2 पाण का पानी दिया जा चुका हैं। दो पाण में रोज 50 एमसीएफटी के हिसाब से 22-22 दिन की पाण में 1100-1100 एमसीएफटी यानि कुल 2200 एमसीएफटी पानी जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *