​​​​​​सांप काटने के बाद तुरंत मिला इलाज, बची जान:डॉक्टरों ने महिला को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए; झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह​​​​​​​

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। लेकिन समय पर सही दवाई मिल पाने से उसकी जान बच गई। दो दिनों में उन्हें 70 एंटी वेनम वायल दिए गए। साथ ही फ्लूड भी दिया जा रहा है। अब उनकी स्थिति में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं। जाटादेवरी की रहने वाली लक्ष्मी बाई (42) को सांप ने डस लिया था। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लक्ष्मी बाई का इलाज किया। जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़फूंक न कराएं। इसके बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। डॉक्टरों के अनुसार देरी से इलाज कराने पर जान का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को जमीन पर सोने से भी मना किया है। एंटी वेनम इंजेक्शन किस काम आता है? विशेषज्ञों के मुताबिक, जब किसी मरीज में इंजेक्शन लगाया जाता है, तो एंटीबॉडी के टुकड़ों पर बंधन स्थल रक्त संचार में मौजूद विष या विष घटकों से बंध जाते हैं और मरीज में विष की गतिविधि को बेअसर कर देते हैं। 1890 के दशक से ही एंटी वेनम बनाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *