भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड ग्रीन फील्ड के श्री मुक्ति नारायण धाम मंदिर में रविवार सुबह 9 बजे ट्रस्टियों की तरफ से महा संकीर्तन कराया गया। इससे पहले मंदिर के पुजारियों ने श्री वेंकटेश जी और मां भूदेवी श्री देवी का भव्य शृंगार किया। इसी दौरान 80 साल के बुजुर्ग और प्रसिद्ध भजन गायक बनवारी लाल ने अपनी मधुर वाणी से गणेश वंदना गाई। इसके बाद उन्होंने ठाकुर जी के भजन गाने शुरू किए। बनवारी लाल जी ने जैसे ही ‘सांवरियां आजा रे, सांवरिया आजा रे’ गाया तो मंदिर में बैठा हरेक भक्तजन प्रभु मस्ती में झूम उठा। बुजुर्ग भजन गायक बनवारी लाल के भजन सुनने के लिए पुरुष, महिलाएं, बच्चे, नौजवान भी पहुंचे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले महा संकीर्तन दौरान भजन गायक बनवारी लाल ने जब से सांबरे ने पकड़ा मेरा हाथ, हो गई मेरी बल्ले बल्ले’ समेत कई भजन गाए। इसी दौरान मंदिर ट्रस्टियों ने मिलकर बनवारी लाल जी को ठाकुर जी का सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, कृष्ण देव अग्निहोत्री, रवि शर्मा, रामजी दास मौजूद थे।


