सांसद कंगना का PWD मंत्री पर तंज:बोली- विक्रमादित्य राजा है तो मुझे क्वीन बुलाएं, 6 हजार से 1 लाख पहुंचा बिजली बिल

हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनोट ने PWD मंत्री विक्रमादित्य पर तंज कसते हुए पहाड़ी बोली में कहा, जे विक्रामदित्य राजा बाबुआ तां मिंजो बी क्वीन बोलाएं, असां अप्पूजो कम नी समझना। मतलब अगर वह राजा बाबू हैं तो मुझे भी क्वीन कहा जाता है। इसलिए हम किसी से कम नहीं हैं। मंडी के सरकाघाट में एक जनसभा में कंगना ने बिजली के बिल पर भी प्रदेश सरकार को जबाव दिया। कंगना ने कहा, उनके मनाली स्थित घर का बिजली बिल पहले 5-6 हजार रुपए आता था। अब यह सीधे एक लाख रुपए तक पहुंच गया है। कंगना ने कहा, घर में मात्र 5-6 बेड रूम हैं और 3-4 कर्मचारी रहते हैं। न कोई घराट है और न ही फैक्ट्री, फिर इतना ज्यादा बिल कैसे आ सकता है। कांग्रेस सरकार ने बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि की है। सांसद ने कहा, यह समस्या सिर्फ उनकी नहीं है। प्रदेश के अन्य लोगों को भी इसी तरह के बिल आ रहे हैं। बिजली के बाद पानी के बिल भी बढ़े हैं। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। प्रतिभा सिंह पर साधा निशाना कंगना ने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रतिभा सिंह अपनी सांसद निधि खर्च नहीं कर पाई, जबकि उन्होंने मात्र 8 महीने में ही लगभग 4 करोड़ रुपए की सांसद निधि का उपयोग कर लिया है। इससे पहले अभिनंदन समारोह में विधायक दलीप कुमार और स्थानीय महिलाओं ने कंगना का उनका स्वागत किया कंगना ने मोदी की प्रशंसा की इस दौरान कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,, 2014 के बाद देश में बदलाव आया है। मोदी जी साधारण इंसान नहीं हैं और वे महिला कल्याण व महिला आरक्षण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने स्थानीय भाषा में अपने गृह क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *