धनबाद| राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल िसर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत युवाओं की प्रतिभा निखारने व उन्हें पहचान दिलाने के लिए िकया जाता है। उद्घाटन समारोह में सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, प्रियंका पाल, नितिन भट्ट, संजय झा, चेतन गोयनका, महावीर पासवान, धनेश्वर महतो, रमा सिन्हा, बलदेव महतो, मिल्टन पार्थसारथी, विजय शर्मा, पप्पू कुमार, शशि प्रकाश, सुनील चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।


