सांसद खेल महोत्सव… खिजरी विस का फुटबॉल मुकाबला आज ओरमांझी में

रांची | रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ के मार्गदर्शन में अब दो विधानसभा क्षेत्रों खिजरी और सिल्ली में फुटबॉल उत्सव शुरू होने जा रहा है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस महासंगम के तहत खिजरी विधानसभा का फुटबॉल मुकाबला शनिवार को ओरमांझी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में होगा, जबकि सिल्ली विधानसभा का आयोजन रविवार को सिल्ली स्टेडियम में संपन्न होगा। इससे पहले रांची लोकसभा क्षेत्र के अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों रांची, हटिया और कांके में फुटबॉल महासंगम का सफल आयोजन किया जा चुका है। सभी आयोजनों के बाद रांची में ग्रैंड फाइनल होगा। सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ खेल भावना नहीं, बल्कि महोत्सव के भाव से आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें अपनी सहभागिता दे सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *