सांसद खेल महोत्सव में सबलगढ़ टीम विजेता, झुंडपुरा उपविजेता रही

झुंडपुरा | भाजपा नगर मंडल द्वारा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष सोनेराम रावत, पप्पन यादव और लोकेंद्र धाकड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में झुंडपुरा ने रामपुरकलां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में झुंडपुरा टीम उपविजेता रही जबकि सबलगढ़ ने जीत हासिल की। रस्साकसी में भी झुंडपुरा ने नेपरी को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में सबलगढ़ ने झुंडपुरा को मात देकर विजेता बनी। समापन समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, विधानसभा प्रभारी चारु डंडोतिया, सबलगढ़ मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों, कोचों और रेफरी को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *