सांसद पांडे बोले- भाजपा के लिए सत्ता नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है

भास्कर न्यूज | कवर्धा भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता सांसद संतोष पांडेय रहे। जहां कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, देश व जनहित कार्य करने प्रेरित किया गया। सांसद पांडे ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करती है। पार्टी के लिए सत्ता नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बन रहा है। कोरोना काल में जब पूरा विश्व संकट में था, तब भारत के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में जुटे थे। भारत में बनी वैक्सीन 98 देशों को भेजी गई। कई पड़ोसी देशों को मुफ्त में दी गई। पहले हम वैक्सीन के लिए विदेशों पर निर्भर थे। अब हम कई वस्तुओं में आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने कहा 2047 तक भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा। सम्मेलन में अशोक चंद्रवंशी ने देश में हुए बदलाव और विकसित भारत पर जानकारी दी। इस मौके पर संगठन सह प्रभारी अंजू राजपूत, मोतीराम चंद्रवंशी, डॉ. सियाराम साहू, महामंत्री क्रांति गुप्ता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया है सांसद ने कहा कि 2014 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। पर्यावरण सुधार के लिए वैश्विक स्तर पर अभियान चलाया। देश को इंटरनेट, अक्षय ऊर्जा, जैव ईंधन और ग्रीन हाइड्रोजन से भरपूर ऊर्जा मिलने वाली है। हाल ही में 964 करोड़ की लागत से राजनांदगांव में सोलर ऊर्जा प्लांट लगा है। इसकी बिजली रेलवे को बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सुशासन और समरसता के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *